पंडरिया विधानसभा को मिला ‘सदस्य भूषण सम्मान’, मुख्यमंत्री निवास में हुआ भव्य सम्मान समारोह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवा रायपुर। राजधानी के अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में पंडरिया विधानसभा को “सदस्य भूषण सम्मान” से नवाजा गया। यह सम्मान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत 21,118 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया।

इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति रही। इन तीनों शीर्ष नेताओं ने संयुक्त रूप से पंडरिया विधानसभा प्रतिनिधियों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

पंडरिया विधानसभा की ओर से मंच पर उपस्थित प्रतिनिधि ने सम्मान को संपूर्ण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित करते हुए कहा,

“यह सम्मान मेरा नहीं, पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक का सम्मान है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सदस्यता अभियान मात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं था, बल्कि यह राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक संगठित प्रयास था। पंडरिया के कार्यकर्ताओं ने समर्पण और निष्ठा के साथ घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और मूल्यों से लोगों को जोड़ा।

प्रतिनिधि ने क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन को इस उपलब्धि का आधार बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, बूथ कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा,

“छत्तीसगढ़ में भाजपा की जड़ें और मजबूत हो रही हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि जनता सुशासन और स्थिर नेतृत्व को महत्व देती है।”
उन्होंने पंडरिया विधानसभा की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment