ग्राम पंचायत तरवरपुर को मिली खाद्यान्न भंडारण संरचना की सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्राम पंचायत तरवरपुर को मिली खाद्यान्न भंडारण संरचना की सौगात

कलेक्टर ने प्रदान किया स्वीकृति पत्र

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत तरवरपुर के सरपंच एवं ग्रामीणजनों ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। ग्रामीणजनों ने ग्राम में संरचना नहीं होने के कारण खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण में आ रही कठिनाइयों से कलेक्टर कुन्दन कुमार को अवगत कराया।

कलेक्टर ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शासन स्तर से खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण की स्वीकृति पत्र ग्रामीणजनों को प्रदान किया। इस पहल से ग्रामवासियों को अब खाद्यान्न की सुरक्षा, भंडारण की सुविधा एवं वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *