विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच समन्वय बैठक संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम  रिपोर्ट: इमरान खान

आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रतलाम पुलिस प्रशासन एवं आयोजन समिति के बीच समन्वय बैठक का आयोजन बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना था।

बैठक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों, आयोजन समिति के सदस्यों सहित रतलाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में आयोजकों ने कार्यक्रम से संबंधित प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि रैली के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार नहीं लाएगा, शराब का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा, तथा पारंपरिक वेशभूषा में सहभागी आदिवासी समाज अपने ढोल-ताशों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ रैली में हिस्सा लेंगे।

चर्चा के दौरान रैली के रूट, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन व आयोजकों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि कार्यक्रम पूर्ण शांति और गरिमा के साथ संपन्न होगा।

इस बैठक में आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज के सुझावों को गंभीरता से सुना और सहयोग का आश्वासन दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *