स्कूली छात्रों को सूरजपुर पुलिस ने दी साइबर अपराध, नशे से बचाव और यातायात नियमों की सीख

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


‘साइबर कॉप’, ‘नवजीवन’ और ‘सुगम सफर’ अभियानों के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

सूरजपुर।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में सूरजपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘साइबर कॉप अभियान’, ‘पुलिस रक्षा टीम’, ‘नवजीवन’ और ‘सुगम सफर’ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के जरिए साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन और यातायात नियमों को लेकर छात्रों को जानकारी दी गई।

थाना जयनगर, चौकी खड़गवां, चौकी लटोरी, थाना विश्रामपुर, थाना रामानुजनगर और थाना भटगांव के पुलिस अधिकारियों ने क्रमशः स्वामी आत्मानंद स्कूल, हाईस्कूल धरमपुर, हाईस्कूल करवां, शासकीय हाईस्कूल, हाईस्कूल परशुरामपुर और सरस्वती शिशु मंदिर जरही में जाकर छात्रों को जागरूक किया।

साइबर अपराध से बचने बताए अहम टिप्स

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण, आधार, पैन आदि साझा न करें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक विज्ञापनों से सावधान रहें और खरीदारी से पहले विक्रेता की पुष्टि अवश्य करें। साथ ही कस्टमर केयर नंबर केवल अधिकृत वेबसाइट से ही प्राप्त करें और गूगल सर्च पर दिखने वाले नम्बरों से बचें।
‘‘एनीडेस्क, टीमविवर’’ जैसे ऐप्स डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई, क्योंकि ये डिवाइस एक्सेस लेकर धोखाधड़ी का जरिया बन सकते हैं।

यातायात नियमों का महत्व और पालन की सीख

‘सुगम सफर अभियान’ के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल कानून नहीं, बल्कि हमारी और दूसरों की सुरक्षा का माध्यम है।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है, बल्कि समाज में अनुशासन और जागरूकता की भावना भी विकसित होती है।

‘‘नवजीवन’’ अभियान के तहत नशा मुक्ति की पहल

नशे से दूरी है जरूरी—इस मूल मंत्र के साथ ‘‘नवजीवन’’ अभियान के तहत छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज व पुलिस को मिलकर प्रयास करना होगा।
छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं। नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि भविष्य को भी अंधकार में धकेलता है।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे जागरूकता अभियानों को समय की जरूरत बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *