जिला स्तरीय कराते का आयोजन सेजेस सरगांव में आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- शालेय खेलकूद 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय कराते का आयोजन आज 27 जुलाई 2025 बुधवार को सुबह 10 बजे नगर पँचायत सरगांव स्थित स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) में आयोजित किया जा रहा है ।

जिसमें विकासखंड मुंगेली, लोरमी, पथरिया,व सरगांव कराते स्कूल के खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।
इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष,
17 वर्ष,व 19 वर्ष के बालक- बालिकाओं के बीच खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आयोजन में 14 वर्ष के तहत 2012,2013,
17 वर्ष में 2009,2010,2011 व 19 वर्ष में 2007 व 2008 के स्कूली छात्र छात्रा शामिल होंगे। प्रतियोगिता में सभी व्यायाम शिक्षक व खेल शिक्षक को खिलाड़ियों की प्रविष्टि सूची साथ मे लेकर आने व खेल के पूर्व जमा करने कहा गया है।

खेल नियमावली को ध्यान में रखते हुए समय का विशेष ध्यान रखने निवेदन किया गया है ,साथ ही बिना प्रविष्टि सूची खेल में शामिल नही किये जाने की जानकारी दी गयी। इस प्रतियोगिता में विकाशखण्ड स्तर से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें जीते हुए खिलाड़ियों का संभाग स्तर के लिए चयन किया जाएगा जिसमे उम्र सीमा 01/01/2026 की स्थिति में तय किया जायेगा ।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सरगांव में जिला स्तरीय शालेय कराते खेल का यह आयोजन खेल भावना के साथ ही खिलाड़ियों को उच्च स्तर प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा जिसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। उक्त जानकारी आयोजनकर्ता सेजेस सरगांव के व्यायाम शिक्षक अजमत हुसैन व प्राचार्य डॉ स्नेहलता चंद्रा द्वारा दी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment