शिक्षकों को नवीन पाठ्य पुस्तक का प्रशिक्षण पेंड्रा में..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली/सरगांव- NEP 2020 के उद्देश्यों व लक्ष्यों के अनुरुप कक्षा 6वी के नवीन पाठ्य पुस्तक विज्ञान विषय का पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाइट पेंड्रा में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक प्राचार्य जे.पी.पुष्प के अगुवाई में संपन्न हुआ। डाइट पेंड्रा के प्रशिक्षण प्रभारी बनमाली वासुदेव व प्रशिक्षण समन्वयक विकास वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण हेतु समस्त आधारभूत व्यवस्था किया गया।

विज्ञान विषय के प्रशिक्षण प्रभारी सुनीता लकड़ा मैडम के अगुवाई में जिला श्रोत समूह के सदस्य मोहिन्दर सिंह वर्मा, बुधेश्वर साहू व श्रीकांत जायसवाल ने नवीन पाठ्यपुस्तक के इस प्रशिक्षण में मुंगेली, बिलासपुर व जीपीएम के दस विकासखंडों के 30 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन को 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया।

scert रायपुर के दिशानिर्देश के आधार पर BRG समूह के द्वारा इस प्रशिक्षण के अनुरूप विकासखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों एवं शिक्षण विधियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शिक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं शिक्षण को अधिक रुचिकर व प्रभावशाली बनाना था।

प्रशिक्षण में आए हुए बिलासपुर, मुंगेली,जी पी एम, के 10 विकासखंडो से आये हुए ब्लॉक रिसोर्स ग्रूप ने पूरी सहभागिता की और विज्ञान विषय की नवीन शिक्षण रणनीतियाँ, प्रयोग आधारित अधिगम, पर्यावरणीय जागरूकता, तथा मूल्यांकन की आधुनिक पद्धतियों पर गहन अभ्यास किया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विविध गतिविधियाँ, प्रेजेंटेशन, समूह चर्चा एवं प्रायोगिक कार्य के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने इसे अत्यंत लाभकारी एवं व्यावहारिक बताया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विज्ञान विषय विशेषज्ञा डाइट सहायक प्राध्यापक ममता चक्रवर्ती का भी मार्गदर्शन सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान को किताबों से निकालकर बच्चों के जीवन, अनुभव और आसपास के पर्यावरण से जोड़ा जाना चाहिए। विकासखंड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी उनके द्वारा प्रदान किया गया।

समापन सत्र में उपस्थित प्राचार्य जे. पी.पुष्प ने सभी BRG को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों के शैक्षिक कौशल को उन्नत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रशिक्षण का समापन हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *