संजीव दास
संवाददाता किरंदुल
नवभारत टाइम्स 24X7
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का आयोजन डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल, विश्रामपुरी एवं गारका में किया गया। इस प्रतियोगिता में डीएवी किरंदुल के 17 छात्रों ने भाग लेकर कुल 40 स्वर्ण, 16 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में दिवाकर, आदर्श, चंद्रभान, दुर्गेश, दुष्यंत और शानू भट्टाचार्य शामिल रहे।
इसी प्रकार विद्यालय की 19 छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में रितिका बिट्टी, लक्ष्मी, अपूर्वा, यशिका मंडल और भूमि ठाकुर रहीं। रजत पदक छात्रा अनन्या मजूमदार को मिला।
विद्यालय के खेलकूद शिक्षक मनोज सिंह, शिक्षिका तृप्ति श्रीवास्तव, अर्चना बघेल एवं शिक्षक चंद्रशेखर वर्मा टीम के साथ उपस्थित रहे। प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156869
Total views : 8178106