मेकाहारा की मशीनों पर गर्माया सदन: विपक्ष के सवालों पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, बोले– 5 साल आपकी भी थी सरकार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन का माहौल तब गरमा गया जब कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में बंद पड़ी जांच मशीनों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने सवाल किया कि वर्षों से बंद पड़ी मशीनों की मरम्मत और नई खरीदी क्यों नहीं हो रही? और कैंसर जांच मशीन जैसी अहम सुविधाएं आज भी उपलब्ध क्यों नहीं हैं?

मंत्री का जवाब – खरीदी हो रही, सुधार कार्य जारी है

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि मेकाहारा में कुल 161 जांच मशीनें हैं, जिनमें से 50 मशीनें बंद हैं। सरकार ने 70 करोड़ रुपये की नई मशीनों की खरीदी प्रक्रिया शुरू कर दी है और 11 मशीनों की मरम्मत का कार्य भी जारी है।

कैंसर जांच मशीन पर जवाब – इलाज श्रेणी में आती है

जब विधायक ने कैंसर जांच मशीन की अनुपलब्धता का सवाल उठाया, तो मंत्री ने जवाब दिया कि वह मशीन जांच की नहीं बल्कि इलाज की श्रेणी में आती है, और वह विदेश से मंगाई जाती है। सरकार उसे भी जल्द चालू करने की दिशा में काम कर रही है।

विपक्ष का पलटवार – 9 साल से मशीन बंद, क्यों नहीं हुई चालू?

कांग्रेस विधायक ने आगे आरोप लगाया कि यह मशीन 9 साल पहले भाजपा शासन में खरीदी गई थी, लेकिन अब तक चालू नहीं की जा सकी। इस पर मंत्री ने कहा कि, “पूर्व सरकार ने अच्छे सोच के साथ मशीन खरीदी थी, कुछ कारणवश चालू नहीं हो सकी, लेकिन अब हम उसे चालू करवा रहे हैं।”

राजनीतिक तकरार – ‘5 साल आपकी भी सरकार थी’

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए दो टूक कहा – “पांच साल आपकी भी सरकार थी, आपने क्या किया?”
इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर भी सामने आए और कहा कि “मैंने पिछले पांच साल में बार-बार यह मुद्दा उठाया है कि मशीन चालू होनी चाहिए, इससे हजारों मरीजों का इलाज संभव है। यदि कहीं अनियमितता है तो जांच भी कराई जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment