Sawan Monday 2025: श्रावण मास इस वर्ष 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। ये समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पावन और प्रभावशाली माना गया है। खासकर सावन के सोमवार, जब भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष पूजा-पाठ करते हैं।
लेकिन एक सवाल जो हर भक्त के मन में आता है – “आखिर सावन सोमवार को कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?”
इस सवाल का उत्तर न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति से भी जुड़ा हो सकता है।
कौन सा दीपक जलाएं किस दिन? जानिए विशेष महत्व
-
महुआ के तेल का दीपक – सबसे प्रिय:
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को महुआ के तेल का दीपक विशेष प्रिय है। मान्यता है कि सावन सोमवार को शिवलिंग के सामने महुआ तेल का दीपक जलाने से भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। -
सरसों के तेल का दीपक – मनोकामना पूर्ति हेतु:
अगर आप जीवन की परेशानियों से जूझ रहे हैं और मनोकामनाएं अधूरी हैं, तो सावन सोमवार को सरसों के तेल का दीपक शिवलिंग के सामने जलाएं। यह दीपक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और महादेव की कृपा दिलाता है। -
घी का दीपक – असीम कृपा के लिए:
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घी का दीपक सावन के सोमवार को जलाना अत्यंत शुभ फलदायक होता है। इससे न सिर्फ पूजा सफल होती है, बल्कि संतान सुख, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति आती है। -
तिल के तेल का दीपक – ग्रह दोष से मुक्ति के लिए:
यदि आप शनि, राहु या केतु की दशा या अशुभ प्रभाव से परेशान हैं, तो सावन सोमवार को तिल के तेल का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। यह ग्रह दोषों से मुक्ति का मार्ग खोलता है।
क्या न करें:
-
प्लास्टिक या सिंथेटिक बत्तियों का उपयोग न करें।
-
बिना स्नान किए दीपक न जलाएं।
-
पूजा में मन एकाग्र रखें, तभी दीपक का प्रभाव बढ़ता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163138
Total views : 8187824