तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: EOW ने राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: EOW ने राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार, 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में गबन का मामला

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजशेखर पुराणिक, समिति प्रबंधक, प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति फुलबगड़ी एवं पर्यवेक्षक, प्रबंध संचालक कार्यालय जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, सुकमा को गिरफ्तार कर लिया है।

ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरण के अनुसार, तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल (डीएफओ), वनमंडल सुकमा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य वन विभाग के अधिकारियों और विभिन्न प्राथमिक लघुवनोपज समितियों के प्रबंधकों व पोषक अधिकारियों के साथ मिलकर वर्ष 2021 एवं 2022 के तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले लगभग 7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि में से एक बड़ी राशि का गबन किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने किसी वैध संविदा या अभिव्यक्त अधिकार के बिना संग्राहकों को राशि वितरित न कर आपसी मिलीभगत से उक्त राशि का दुरुपयोग करते हुए अपराध क्रमांक 26/2025, धारा 409, 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध कारित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *