छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय: मजदूर परिवारों को रियायती कॉपी, फ्री कोचिंग और सीधा पंजीयन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 08 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की संचालक मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मजदूर हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक को श्रमिक कल्याण की दिशा में “नीतिगत बदलावों वाली निर्णायक बैठक” कहा जा रहा है।

 बैठक के प्रमुख निर्णय:

  1. रियायती दर पर कॉपी वितरण योजना शुरू होगी – पंजीकृत मजदूर परिवारों के बच्चों को मिलेगा लाभ।

  2. नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना – मजदूरों के बच्चों को शासकीय नौकरी हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

  3. मजदूरों के लिए ओपन पंजीयन व्यवस्था – अब सीधे पंजीयन की सुविधा मिलेगी।

  4. मंडल की आय बढ़ाने के लिए अभिदाय दर में संशोधन – अधिक संसाधन, बेहतर सुविधाएं।

  5. 12 नए पदों का सृजन – योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु स्टाफ की बढ़ोतरी।

  6. कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि – प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम।

  7. सस्ते भोजन केन्द्र योजना बंद करने का प्रस्ताव – इसे गैर-व्यवहारिक व गैर-कानूनी बताते हुए केवल असंगठित क्षेत्र तक सीमित रखने की सिफारिश।

अध्यक्ष का स्पष्ट रुख:

अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने बैठक में कहा:

“अब समय है कि श्रमिकों को सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि सीधा और सशक्त लाभ मिले। पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाकर ज्यादा मजदूरों तक पहुंच बनाई जाएगी।“

उपस्थित सदस्य और आभार

बैठक में मंडल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, प्रभारी श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े, और अन्य सदस्य मंगलमूर्ति अग्रवाल, हरप्रसाद साहू, मदन तालेड़ा समेत मंडल कर्मचारी मौजूद रहे।
कल्याण आयुक्त अजितेश पांडेय ने बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *