Noida News: बीए पास मेड ने कर दिया ऐसा कांड, जान कर रह जाएंगे हैरान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Noida News: नोएडा के सेक्टर 71 ए ब्लाॅक में काम करने वाली बीए पास मेड ने मालिक की कोठी से लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया।

मेड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों की ज्वैलरी से बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।

बिहार की रहने वाली है जुली

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 71ए की कोठी में रहने वाली सुनीता ने कहा है कि उन्होंने बिहार के मधुबनी के उदयपुर गांव की रहने वाली जुली को बतौर मेड घर पर रखा था। शुरूआत में तो जुली ने ठीक काम किया। बाद में मौका पाते ही 6 जुलाई को कोठी से लाखों की ज्वैलरी, सोने की चेन, कान के कुंडल व अन्य सामान चोरी करके फरार हो गई थी। पुलिस ने जुली को धर दबोचा है।

बीए पास है मेड

जांच में पता चला है कि जुली बीए पास है। वह योजना के तहत बड़े घरों में मेड का काम पकड़ती है। कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी लाखों के सामान चोरी कर लेती थी और फरार हो जाती थी। बीए पास होने के बावजूद आरोपी नौकरी करना पसंद नहीं करती है। उसका कहना है कि इससे ज्यादा की कमाई वह कोठी में चोरी करके कर लेती है।

पुलिस ने तत्काल दी दबिश

इस मामले में पुलिस को जब सूचना मिली तो तत्काल दबिश दी गई। यदि पुलिस थोड़ा सा भी देर कर देती तो आरोपी बिहार भाग जाती। वहां से उसको पकड़ने के लिए और मेहनत करनी पड़ती। पुलिस ने समय रहते आरोपी मेड को नोएडा से ही पकड़ लिया और चोरी का सामान बरामद किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *