बलरामपुर खदान से मशीनरी व लोहे की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


सूरजपुर ब्यूरो | ए. पी. दास

सूरजपुर। एसईसीएल विश्रामपुर सब एरिया अंतर्गत बलरामपुर की खदान से मशीनरी और लोहे की वस्तुएं चोरी करने वाले गिरोह का थाना विश्रामपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खदान क्षेत्र के सुरक्षा गार्ड उजित राम ने थाना विश्रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल 2025 की रात लगभग 3 बजे गार्ड टीम के साथ गश्त पर रहते हुए एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन (क्रमांक यूपी 64 बीटी 2763) को बलरामपुर 10-12 नंबर खदान के भीतर जाते देखा गया।

वाहन में सवार आरोपियों ने खदान के भीतर रखे लोहे के गाटर, ब्लेड और ड्रम को चोरी कर वाहन में लोड कर लिया था, लेकिन गार्ड की सतर्कता और घेराबंदी के चलते सभी आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 82/25 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त वाहन मालिक गुलाम अहमद उर्फ गुड्डा कबाड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अजय देवांगन एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अजय देवांगन उर्फ हड्डी (19), दिशांत दास (19), विमल राजवाड़े उर्फ नानबाउ (20) तथा एक विधि विरुद्ध संघर्षरत् बालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों ने खदान में प्रवेश कर चोरी करने की बात कबूल की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *