छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

*रायगढ़ *- खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया।

कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गये, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।

हत्या के इस मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन खड़िया को पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी अर्जुन सिंह खड़िया पिता स्व. रावना खड़िया उम्र 26 वर्ष साकिन तुरेकेला खडियापारा थाना को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । अर्जुन सिंह खड़िया, हमाली (मजदूरी) का काम करता था, उसका और मृतक केन्दाराम खड़िया का घर समीप है ।

एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक योगेश साहू और सत्यनारायण सिदार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *