मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुसौर पुलिस ने युवक को प्रताड़ित करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

*रायगढ़*- पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी के अनुसार, 29 मई 2024 को ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया (27 वर्ष) ने जहर सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में चक्रधरनगर थाना से बिना नंबर डॉयरी प्राप्त कर पुसौर थाना में मर्ग क्रमांक 49/2024 धारा 174 के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान में यह तथ्य सामने आया कि मृतक सुशील ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था।

परिजनों ने पुष्टि की कि ग्राम आरमुड़ा के निवासी सब्या भूमिया, दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया, बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र द्वारा सुशील भूमिया को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों के आरोप और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने 3 जून 2025 को अपराध क्रमांक 161/2025 धारा 306, 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। टीआई रामकिंकर यादव के हमराह जांचकर्ता ने विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आज आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सब्या भूमिया (25 वर्ष), दिलीप भूमिया (24 वर्ष), बालमुकुंद नायक (55 वर्ष), लवकुमार महापात्र (81 वर्ष) एवं राजेश भूमिया (28 वर्ष), सभी निवासी ग्राम आरमुड़ा थाना पुसौर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *