#CGBusinessEasy एक्स पर देशभर में छाया, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल को जबरदस्त सराहना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2” कार्यक्रम ने डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। #CGBusinessEasy हैशटैग पूरे दिन भारत के टॉप ट्रेंड्स में बना रहा और इसने उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस ट्रेंड के तहत 6000 से अधिक पोस्ट्स किए गए, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लॉन्च की गई “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” और ऑनलाइन भूमि आबंटन एवं प्रबंधन प्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना हुई।

 क्या कहा यूज़र्स ने?

  • उद्योगपतियों और निवेशकों ने इसे “निवेशकों की लाइफ आसान करने वाला कदम” बताया।

  • कुछ ने इसे “भारत का अगला इंडस्ट्रियल हब बनने की नींव” कहा।

  • कई यूज़र्स ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की तारीफ की और कहा, “छत्तीसगढ़ ने जो डिजिटल पारदर्शिता पेश की है, वह रोल मॉडल बन सकती है।”

डिजिटल क्रांति के जरिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिली नई उड़ान:

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक पॉलिसी, जन विश्वास विधेयक, और बस्तर-सरगुजा फोकस डेवलपमेंट मॉडल को यूजर्स ने दूरदर्शी और इन्क्लूसिव बताया।

यह ट्रेंड दिखाता है कि छत्तीसगढ़ अब निवेश के मानचित्र पर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और देशभर के बिजनेस जगत में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *