रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया और उनके समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति दायित्व की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉक्टर सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक तपस्या है। समाज की सेवा में निरंतर तत्पर रहना ही सच्चे चिकित्सक की पहचान है।”
उन्होंने चिकित्सकों को “कोरोना काल से लेकर आज तक” निभाई गई उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यभर से आए डॉक्टर्स, चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









