राष्ट्रीय मंच पर चमके धरम भुआर्य, ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में जीता सिल्वर मेडल, छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ाया मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद। छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाला पल सामने आया है। बालोद जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (स.उ.नि.) धरम भुआर्य ने 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (AIPDM 2024-25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंटिफिक एड टू इन्वेस्टीगेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी 2025 के बीच झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। धरम भुआर्य ने अवलोकन परीक्षण (Observation Test) में अपने गहन विश्लेषण और अनुसंधान कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें ₹5000 की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वयं छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा प्रदान किया गया।

धरम भुआर्य की यह सफलता न केवल जिला बालोद के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। युवा पुलिसकर्मियों के लिए यह उपलब्धि दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और दक्षता से राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *