सूरजपुर पुलिस की सशक्त रात्रि गश्त: 203 संदिग्धों की जांच, 28 को थाने लाकर पूछताछ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने बीती रात जिलेभर में सघन रात्रि गश्त अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 203 संदिग्धों व सजायाफ्ता व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 28 को थाने लाकर पूछताछ की गई और सख्त चेतावनी देने के बाद छोड़ा गया।

इसके अलावा 68 निगरानीशुदा, माफिया प्रवृत्ति और गुंडा बदमाशों की पहचान कर उनके निवास पर जांच की गई। इन सभी को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई और उनके मोबाईल नंबर एवं आजीविका के स्रोत की जानकारी भी जुटाई गई।

रात्रि गश्त अभियान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी सक्रिय रहे।

शनिवार रात 28-29 जून 2025 की दरम्यानी रात्रि को सूरजपुर क्षेत्र में सीएसपी एस.एस. पैंकरा, प्रेमनगर में एसडीओपी नरेन्द्र सिंह पुजारी, ओड़गी क्षेत्र में एसडीओपी राजेश जोशी, प्रतापपुर में एसडीओपी सौरभ उईके, भटगांव क्षेत्र में डीएसपी रितेश चौधरी, विश्रामपुर में एसडीओपी अभिषेक पैंकरा तथा डीएसपी अनूप एक्का के नेतृत्व में लगभग 350 पुलिस अधिकारी और जवानों ने एक साथ रात्रि गश्त में भाग लिया।

अभियान के दौरान विद्यालय परिसरों, जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड, बैंक और एटीएम की आकस्मिक जांच की गई। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी चेकिंग की गई।

रात्रि में घूमते पाए गए 45 लोगों की गहन पूछताछ की गई ताकि उनकी गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *