डीएमसी, बीईओ, प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं लाइब्रेरियन को नोटिस जारी,संकुल समन्वयक को हटाने दिए निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विद्यालय ज्ञान एवं शिक्षा का मंदिर, अव्यवस्था एवं लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: कलेक्टर

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली -कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं बी आर साव स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर के विभिन्न क्लासरूम, लाइब्रेरी इत्यादि का अवलोकन किया और गंदगी एवं अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दाउपारा आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल आई.पी. यादव, प्रधान पाठिका दीप्ति चतुर्वेदी, प्रधान पाठिका अमृता पात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही ज्ञान की प्राप्त होती है, इसलिए स्कूल परिसर को साफ सुथरा रखें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और लाइब्रेरी में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रंथपाल राकेश साहू को फटकार लगाई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने बच्चों को पुस्तक के वितरण की व्यवस्था पुस्तक के स्कैनिंग के संबंध में भी जानकारी ली।

बुक की स्कैनिंग एवं वितरण व्यवस्था सही समय पर नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रभारी डीएमसी अजय नाथ को नोटिस जारी करने एवं संकुल समन्वयक नेमीचंद भास्कर को हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालयों का उचित मॉनिटरिंग नहीं होने पर मुंगेली बी.ई.ओ. डॉ प्रतिभा मंडलोई को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने पड़ाव चौक स्थित बी. आर. साव उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

बच्चों से किया संवाद, परिश्रम कर आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से सौम्यता के साथ उनका हाल-चाल पूछा और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चौथी क्लास की बच्ची ने इंग्लिश में पोयम सुनाया। वहीं कक्षा नौवीं के छात्र भवानी प्रताप सिंह ने बेबाकी से इंग्लिश में अपना परिचय दिया। कलेक्टर ने दोनों विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से यथासंभव दूरी बनाए रखने एवं इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप खूब पढ़े और मेहनत कर आगे बढ़े। आपकी बेहतर शिक्षा के लिए शासन-प्रशासन द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *