दुर्ग। आस्था योगपीठ, बोरसी की संचालिका रश्मि शुक्ला द्वारा तीन विभिन्न संस्थानों में योग शिक्षण सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये सत्र Central Bureau of Communication, SFU, Youth Hostel Association of India, नवमंगल विद्यालय, धनोरा एवं महिला शक्ति समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित किए गए।

इन सत्रों में रश्मि शुक्ला ने प्रतिभागियों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास सिखाया, बल्कि यह भी बताया कि कैसे योग को व्यस्त दिनचर्या, असंतुलित जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल में सहजता से अपनाया जा सकता है।
सत्रों के दौरान योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक व मानसिक लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को उपयोगी और प्रभावशाली बताया तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुखों एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने रश्मि शुक्ला के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सत्रों के आयोजन की इच्छा जताई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207178
Total views : 8246850