शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सरगांव में योगाभ्यास किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सरगांव में योगाभ्यास किया गया

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार राजपूत के साथ शिक्षिका माहेश्वरी ध्रुव द्वारा उपस्थित छात्राओं,शाला विकास समिति सदस्यों ,व नागरिकों को योग के फायदे बताते हुये योगाभ्यास करवाया गया। जंहा बताया गया कि योग शारिरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए एक उत्तम साधन है।योग तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है जिससे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है अतएव इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाकर शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाने योग करते रहना चाहिए। इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती दविंदर कौर हूरा,सदस्य रामकुमार कौशिक ,तरुण अग्रवाल,दुर्गेश वर्मा वरिष्ठ नागरिक रामफल लहरी,के साथ ही जनप्रतिनिधिगण,
शिक्षक ,शिक्षिकाएं,गणमान्य नागरिक व विद्यालय की छात्रायें उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *