जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या, लैलूंगा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (धरमजयगढ़)  सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

*क्या है मामला*:
       दिनांक 17 जून 2025 को ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बजरंग दास महंत (48 वर्ष) के रूप में हुई, जिसके सिर व शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे।
     प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 101(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस कार्यवाही*:
      जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के वारिसानों, गांव के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें जानकारी मिली कि मृतक बजरंग दास और *अर्जुन दास महंत (60 वर्ष)* के बीच पिछले एक वर्ष से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बजरंग दास खेत पर कांवर, टांगी और पानी की बोतल लेकर काम करने गया था, जहां पहले से घात लगाए अर्जुन दास और उसका पुत्र *राजकुमार महंत (27 वर्ष)** ने जमीन विवाद को लेकर उसे टांगी और लकड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

*गिरफ्तार आरोपी*:

1. अर्जुन दास महंत, उम्र 60 वर्ष, ग्राम केशला

2. राजकुमार महंत, उम्र 27 वर्ष, पुत्र अर्जुन दास महंत


      दोनों आरोपियों को कल गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश कर जेल भेजा गया है।
        इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक इलियास व नेहरू लकड़ा की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *