CG BREAKING: रायगढ़ में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, गिरोह में शामिल हैं 3 नाबालिग

रायगढ़, 19 जून 2025।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोतरारोड़ पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹92,000 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।


ऐसे हुआ खुलासा

16 जून 2025 को भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक (CG 11 AV 2640) चोरी हो गई है। शिकायत पर अपराध क्रमांक 266/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति चोरी की दो बाइक अपने घर में छिपा कर उन्हें बेचने की फिराक में है। पुलिस ने गोरखा पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी कमलेश कर्ष ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने का बहाना करके अपने साथियों के साथ बाइक चोरी की वारदातें अंजाम देता था। आरोपी ने कबूल किया कि उसने कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर रायगढ़, पूंजीपथरा और तमनार क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।


बरामद मोटरसाइकिलें

  1. प्लेटिना – CG 11 AV 2640

  2. पैशन प्रो – बिना नंबर

  3. HF डिलक्स – बिना नंबर

  4. हीरो स्प्लेंडर प्लस – बिना नंबर

  5. होंडा साइन – बिना नंबर
    कुल अनुमानित कीमत – ₹92,000


गिरफ्तार आरोपी

  1. कमलेश कर्ष उर्फ मोटू (40) – नवागढ़ निवासी, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर

  2. दुर्गेश साहू (24) – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर

  3. कलम प्रसाद सिदार (31) – सूरजपुर निवासी, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर

  4. सूरज पटेल (20) – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर

  5. तीन नाबालिग – जिन्हें बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


पुलिस की सतर्कता से टूटा बाइक चोर गिरोह

कोतरारोड़ पुलिस की इस सतर्क और योजनाबद्ध कार्रवाई से शहर में सक्रिय एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन बाइकों को चोरी के बाद कहां और कैसे बेचा जाता था, और क्या इस गिरोह के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *