श्रीनिवास मद्दी ने संभाला छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष का पदभार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अनुभव से सशक्त होगा कॉर्पोरेशन: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि निवास मद्दी सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आशा जताई कि उनका यह अनुभव छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि उनकी सरकार विभिन्न नवाचारों के माध्यम से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में शांति, अधोसंरचना और पर्यटन विकास पर बल देते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

बस्तर विकास को लेकर केंद्र से बनी सहमति

मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि बस्तर क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं और इंद्रावती-महानदी को जोड़ने की पहल पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह कदम विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने निवास मद्दी को बधाई देते हुए कहा कि उनके सामाजिक जीवन का अनुभव निश्चित ही बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के कार्यों में लाभदायक साबित होगा। पूर्व में उन्होंने वन विकास निगम के अध्यक्ष पद पर भी शानदार कार्य किया है।

जगदलपुर विधायक किरण देव ने भी मंच से निवास मद्दी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही

समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, भोजराज नाग, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, धरमलाल कौशिक, निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्याम धावड़े, आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


(रिपोर्ट: दीपक मितल, प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *