ब्राउन शुगर व अफीम के साथ नशे के 04 सौदागर गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ऑपरेशन बाज के तहत् सुखे नशे ब्राउन शुगर व अफीम की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी करने मे मिली बड़ी सफलता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन बाज’ चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन बॉज अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.घृतलहरे के पर्यवेक्षण मे जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि 02 मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर प्लस एवं ग्लैमर में 04 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं अफीम की तस्करी करते हुये बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आने वाले हैं।


सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही हेतु अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम 06.15 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से 02 मोटर सायकल ग्लैमर क्र. सीजी-28-एन-5123 व बिना नंबर हीरो स्पलेण्डर प्लस आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा ग्राम-छतौना थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर रोका गया।

दोनो मोटर-सायकल मे 04 व्यक्ति थे,जिसे NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये गवाहो के समक्ष मोटरसायकल एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई, तलाशी दौरान (1) अभिषेक देवांगन के कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 13 ग्राम कीमती 19500 एवं अफीम 16.48 ग्राम कीमती 16480 रूपये, 01 नग मोबाइल कीमती 12000 रूपये, 01 नग मोटरसायकल ग्लैमर क्र. सीजी 28 एन 5123 कीमती 65000 रूपये, (2) मयंक साहू के कब्जे से 11.64 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 17460 रूपये एवं अफीम 9.94 ग्राम कीमती 9940 रूपये (3) राजकुमार देवांगन से ब्राउन शुगर 12.93 ग्राम कीमती 19395 रूपये, 01 नग मोबाइल कीमती 80000 रूप्ये, 01 नग हीरो मोटर सायकल स्पलेण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट कीमती 75000 रूपये (4) साहिल ठाकुर के कब्जे से ब्राउन शुगर 14.30 ग्राम कीमती 21450 रूपये, 01 नग मोबाइल 12000 रूपये जुमला ब्राउन शुगर वजन 51.87 ग्राम कीमती 77805 रूपये एवं अफीम वजन 26.42 ग्राम कीमती 26420 रूपये तथा मोबाइल एवं तस्करी मे प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 259000 रूपये कुल कीमती 363225 रूपये कोे विधिवत जप्त कर 04 आरोपियों को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्र.61/25 धारा 21,22,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अभिषेक देवांगन, मयंक साहू, राजकुमार देवांगन एवं साहिल ठाकुर को माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

अपील:-

मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

(01) अभिषेक देवांगन पिता कन्हैया देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी बशीर खान वार्ड मुंगेली

(02) मयंक साहू पिता स्व.मनहरण साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बशीर खान वार्ड मुंगेली

(03) राजकुमार देवांगन पिता संतु उम्र 24 वर्ष निवासी विनोबानगर मुंगेली

(04) साहिल ठाकुर पिता रामनिवास सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी शक्ति माई मंदिर चौक मुंगेली

जप्ती

  1. ब्राउन शुगर वजन 51.87 ग्राम कीमती 77805 रूपये
  2. अफीम वजन 26.42 ग्राम कीमती 26420 रूपये
  3. मोबाईल 03 नग कीमती 104000 रूपय
  4. तस्करी मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 1,40,000 रूपये। कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी जरहागांव उपनिरी.नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरी. सुशील कुमार बंछोर, सउनि मनक ध्रुव, प्रधान आर. दयाल गवास्कर, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, रवि जांगड़े आर.भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, विजय साहू, अजय शिवहरे, प्रवीण मिश्रा, उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *