दुनिया ने फिर देखी पाक की शर्मनाक हरकत, भारतीय विमान को मदद से किया इनकार, यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से श्रीनगर जा रहे ‘इंडिगो’ विमान के चालक दल के सदस्यों ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।

घटना के बारे में विस्तृत बयान में डीजीसीए ने कहा कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है तथा विमान का आगे का हिस्सा ”नोज रेडोम” क्षतिग्रस्त हो गया है।

डीजीसीए विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच कर रहा है।

बुधवार को इंडिगो के ‘ए321 नियो’ विमान की उड़ान संख्या ‘6ई 2142’ को पठानकोट के निकट ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा।

डीजीसीए ने बताया, ”चालक दल के बयान के अनुसार उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गई।”

डीजीसीए ने कहा, ”बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर से अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया।”

नियामक के अनुसार, चालक दल ने शुरू में वापस लौटने का प्रयास किया लेकिन जब वे तूफानी बादलों के करीब थे तो उन्होंने खराब मौसम में ही आगे बढ़ने का फैसला किया।

बयान में कहा गया, ”इसके बाद उन्हें ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए श्रीनगर की दिशा में सबसे छोटे मार्ग से उसी दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय किया।”

‘पीटीआई-भाषा’ ने बृहस्पतिवार को बताया था कि लाहौर एटीसी ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने संबधी, उड़ान के पायलट के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *