महिला के कंधे से पर्स छीन भागे बाइक सवार, तखतपुर में झपटमारी की वारदात से दहशत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर

तखतपुर। देवरी गांव स्थित डीएवी स्कूल के पास बीते कल महिला से पर्स लूट की घटना सामने आई। ग्राम नागोई की रीमा साहू अपने पति और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पिरेया चकरभाठा में आयोजित शादी समारोह से लौट रही थीं। जैसे ही वे देवरी स्कूल के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पास आए और पीछे बैठे युवक ने चलते वाहन से रीमा साहू के कंधे पर टंगा गुलाबी रंग का पर्स झपट लिया।

वारदात के तुरंत बाद आरोपी बाइक सवार युवक तेजी से तखतपुर की ओर भाग निकले। रीमा साहू और उनके पति ने कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और वे तेज गति से निकल गए।

पीड़िता रीमा साहू के मुताबिक, पर्स में करीब 500 रुपये नकद, POCO कंपनी का मोबाइल फोन (जिसमें जियो सिम कार्ड था), कुछ गहने और सौंदर्य प्रसाधन का सामान रखा हुआ था। उन्होंने मोबाइल का IMEI नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया है।

घटना के बाद रीमा अपने घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी देने के बाद तखतपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 304 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *