गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में नमाज प्रकरण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के एनएसएस कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने स्वयं कोनी थाने पहुंचकर इस मामले की जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर दिलीप झा सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित एनएसएस कैंप में कुल 159 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 30 मार्च को ईद के अवसर पर सभी छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाई गई थी। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

मामला तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएसएस समन्वयक प्रो. दिलीप झा को पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर प्रोफेसर राजेंद्र कुमार मेहता को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया था।

अब पुलिस ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *