बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आज किया गया पंचायतीराज दिवस का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले के 50 ग्राम पंचायतों में किया गया
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ

बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पड़कीभाट में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

बालोद :  राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य के मधुबनी में आयोजित समारोह से वर्चुअली रूप से जुड़ कर आम जनता को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज दिवस के अवसर पर आज जिले के प्रत्येक विकासखण्डों के 10-10 ग्राम पंचायत सहित कुल 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिल सकेगी।

इसके अलावा ग्रामीणों को नगद आहरण की सुविधा मिलने लगेगी। ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के प्रारंभ हो जाने से ग्रामीणों को नगद लेन-देन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे सेवाओं के लिए ब्लाॅक या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कार्यालय पड़कीभाट में आयोजित समारोह में जिला जिलापंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष  तोमन साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक सहित जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष  सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष  दिनेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, जनपद पंचायत सदस्य  निर्मला बंजारे, भगवती उइके, ममता गंगबेर के अलावा ग्राम पंचायत पड़कीभाट के सरपंच  नुपेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


समारोह में उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायतीराज दिवस के अवसर n पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के वर्चुअली संबोधन को भी सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ’मोर गांव, मोर पानी अभियान’ के तहत जल संरक्षण के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत परिसर पड़कीभाट में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष  तोमन साहू एवं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिला श्रीमती प्रतिभा यादव, श्रीमती झामिनी कुरेशिया, श्रीमती शीला बाई खरे सहित अन्य ग्रामीणों ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के माध्यम से लेन-देन किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *