पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के 04 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरोपियों के कब्जे से चाकू एवं लूटी गई रकम बरामद

बालोद : बीते शनिवार  एक्सिस बैंक बालोद के पास तहसीलदार पैदल जा रहे थे, तभी एक ऑटो में सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका और स्टेट बैंक का पता पूछने लगे। इसके बाद, उन्होंने तहसीलदार को जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और चाकू दिखाकर उनका पर्स लूट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी राजेश बागड़े और थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच एवं आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।

सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एनालिसिस करने पर 04 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई।

दिनांक 23.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बालोद बस स्टैंड के पास एक ऑटो में 04 संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे भिलाई से किराए पर ऑटो लेकर बालोद आए थे और लूट को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सोमनाथ शुक्ला पिता धरम कुमार शुक्ला (उम्र 28) – मंगल बाजार, जामुल, जिला दुर्ग

2. हरदीप सिंह पिता चरणजीत सिंह (उम्र 35) – अटल आवास, जामुल, जिला दुर्ग

3. वाय जानकी राव पिता वाय कामराज (उम्र 48) – आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

4. मुकेश चंद्रवंशी पिता हुकुम चंद्रवंशी (उम्र 18) – ग्राम लिटिया जालबांधा, थाना बोरी, जिला दुर्ग

(आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पूर्व में राजनांदगांव जिले में लूट के मामले में जेल जा चुके हैं।)

बरामद सामग्री:

1. नगद ₹5500

2. 1 नग चाकू

3. घटना में प्रयुक्त ऑटो

गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका:

थाना बालोद: निरीक्षक रविशंकर पांडेय, स.उ.नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, आरक्षक आकाश दुबे, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी, योगेंद्र ताम्रकार, देवेंद्र वर्मा, उमाशंकर, शमलेश साहू

थाना गुण्डरदेही: प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा

सायबर सेल: प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी, संदीप यादव, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिंह साहू, पूरन देवांगन, योगेश पटेल, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू

चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *