17 लाख की सरिया लेकर फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

  रायगढ़ :  एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, ट्रेलर मिस्त्री और अन्य साथियों के साथ मिलकर 17.43 लाख रुपये के सरिया को लेकर फरार हो गया था।


*कैसे हुआ था गड़बड़झाला?

तमनार, इंदिरा नगर निवासी विशाल त्रिपाठी (25) ने 1 अगस्त 2024 को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बीएस स्पंज प्रा. लि. तराईमाल में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट रायगढ़ के माध्यम से ट्रक (नंबर CG 04 PA 3783) में 35.040 टन टीएमटी सरिया लोड कर भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना किया गया था। ट्रक ड्राइवर रवि सिंह को 27 जुलाई की सुबह 11 बजे माल लेकर निकलना था।


29 जुलाई को जब भोपाल में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के अंशुल अग्रवाल ने ड्राइवर रवि सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह भोपाल से 100 किमी दूर है और शाम तक पहुंच जाएगा। लेकिन शाम 5 बजे के बाद फोन नहीं उठाया और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। जब कंपनी और ट्रांसपोर्टर ने छानबीन की तो पता चला कि ड्राइवर माल समेत फरार हो गया है।


*फर्जी कागजात से ट्रक लेकर हुआ था फरार*

शिकायत के आधार पर 01 अगस्त 2024 को पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 184/2024 धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का असली नाम रंजित सिंह (30), पिता शिवबदन सिंह, निवासी अखिलाबाद, थाना ललौली, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) है। आरोपी पहले बिलासपुर में ट्रेलर चलाता था, जहां उसकी पहचान ट्रेलर मिस्त्री अब्दुल से हुई थी। दोनों ने मिलकर फर्जी लाइसेंस, आधार कार्ड और ट्रांसपोर्ट दस्तावेज तैयार किए।


27 जुलाई को आरोपी ने अब्दुल के सहयोग से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बीएस प्लांट से माल उठाया और भोपाल जाने के बहाने फरार हो गया। रास्ते में अकलतरा टोल से पहले पेट्रोल पंप पर अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह ने ट्रक रुकवाया, डीजल चोरी किया और खुद ट्रक लेकर निकल गए। बदले में रंजित को सिर्फ 1500 रुपये और एक छोटा मोबाइल दिया गया।


*पुलिस की तेज कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी कोरबा के दीपिका इलाके में छिपा हुआ है। तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रक (CG 09 JL 1792), ड्राइविंग लाइसेंस और फर्जी आधार कार्ड बरामद कर लिया है।


*फरार साथियों की तलाश जारी*
पूंजीपथरा पुलिस ने प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी रंजित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटना का मामला भी दर्ज है। वहीं, मास्टरमाइंड अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


एसपी  दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पर इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी, हेम सागर पटेल की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *