दिव्यांग बच्चों ने जीता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल मिला सम्मान…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीड़ा,साहित्यिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 का आयोजन स्व बीआर यादव इंडोर स्टेडियम,बहतराई बिलासपुर में दिनाँक 5 व 6 मार्च 25 को आयोजित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में समग्र शिक्षा मुंगेली से दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया जिसमे पथरिया विकासखंड के छबिलाल, प्राथमिक शाला मुंडा देवरी,अभय पटेल इग्नाइट पथरिया,प्रीति पटेल इग्नाइट पथरिया,चंदन मोहले पूर्व माध्यमिक शाला पूछेली,लक्ष्मीन रजक हाईस्कूल बावली,भूमिका पटेल पूर्व माध्यमिक शाला बावली दिव्यांग बच्चों ने सभी विधाओं में अपनी सहभागिता दी उन्हें सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित हुए।

उक्त प्रतियोगिता में चंद्रभान साहु पिता अनिल साहु कक्षा 11 वी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पथरिया ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर दुसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता उपरांत दिव्यांग बच्चों के पथरिया बीआरसी आगमन पर बीईओ पवित्र सिंह बेदी, एबीईओ रविपाल राठौर,यतेंन्द भास्कर,एनआर ध्रुव,बीआरसी अशोक यादव ने बच्चों व प्रतियोगिता प्रभारी अधिकारी बीआरपी प्रिया यादव,सपोर्टिंग टीचर नारायणी कश्यप,पियून हेमलाल साहू का स्वागत कर सफलता के लिए बधाई दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *