VIDEO : शपथ ग्रहण के दौरान महापौर पूजा विधानी से हुई त्रुटि, कलेक्टर ने रोका, दोबारा दिलाई शपथ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे. के. मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स24*7in, बिलासपुर

बिलासपुर। नगर निगम की नव-निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जिसने पूरे शहर में चर्चा को जन्म दे दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में जब महापौर पूजा विधानी ने शपथ ली, तो उन्होंने भारत की ‘संप्रभुता’ की जगह गलती से ‘सांप्रदायिकता’ शब्द उच्चारित कर दिया। इस पर मौके पर मौजूद कलेक्टर ने तुरंत उन्हें टोका और सही शब्दों के साथ शपथ लेने का निर्देश दिया।

महापौर विधानी ने अपनी गलती सुधारते हुए दोबारा शपथ ग्रहण की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

यह घटनाक्रम शहर में राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शपथ ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर हुई इस त्रुटि को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इस दिलचस्प घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस पर महापौर पूजा विधानी या नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *