बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के प्रत्याशी शीतल देवांगन  ने किया जनसंपर्क, मिल रहा अपार समर्थन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के प्रत्याशी शीतल देवांगन ने अपने गृह ग्राम जमरूवा में श्री शंकर भोले बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक, स्व सहायता समूह, दीदी समूह और महिला मानस मंडली की बहनों ने उनका अभिनंदन किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात शीतल देवांगन  ने अपने गृह ग्राम जमरूवा में जनसंपर्क किया और फिर नर्रा, धर्मपुरा, मुल्ले, मालगांव, मुल्लेगुड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

प्रत्याशी को ग्रामीणों से अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान लोग उनके विजयी होने की कामना कर रहे हैं। प्रत्याशी ने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ मैदान में हैं, और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें पूरा समर्थन देगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *