खरसिया पुलिस ने कंटेनर वाहन से परिवहन की जा रही ₹94.08 लाख अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़


रायगढ़ : जिले में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कल 14 फरवरी 2025 को थाना खरसिया प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम ने नेशनल हाईवे-49 पर चोढा चौक के पास वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहन से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की।

जानकारी के मुताबिक NH 49 पर चेकिंग के दौरान शाम करीब 6:15 बजे पुलिस ने सक्ती की ओर से आ रहे कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोग मौके पर जुटे तो पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की।


 कंटेनर के पिछले दरवाजे खुले हुए थे, जिनमें बड़े पैमाने पर शराब भरी हुई थी। वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद अजीम (28) निवासी फत्तेपुर खास, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और सुमित चौधरी (30) निवासी जटपुरा, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताए। दोनों संदिग्ध सामग्री को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने विधिवत तलाशी ली।


कंटेनर में 833 कार्टन में 9,996 बोतलें और 1,764 बोतलें खुले पड़े कार्टनों में, कुल 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की (Royal Gold Cup) बरामद की गई, जिनकी मात्रा 8,820 बल्क लीटर और बाजार कीमत ₹94,08,000 आंकी गई। तस्करी में इस्तेमाल किया गया कंटेनर वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख है। इस प्रकार आरोपियों से अवैध शराब और वाहन समेत कुल 1 करोड 24 लाख 8 हजार रूपए की संपत्ति जप्त किया गया है ।

आरोपियों के खिलाफ थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव, उपनिरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेंद्र खरे और आरक्षक योगेश साहू, अमित नट की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *