वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रोज तड़के अपने भक्तों को दर्शन देते थे। प्रेमानंद महाराज तड़के 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते थे। इस दौरान रातभर से जमा भक्तों की भीड़ को उनके दर्शन मिलते थे। लेकिन ये दर्शन अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। तड़के अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे।
आश्रम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनके स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ के कारण ये बंद किया गया है। प्रेमानंद महाराज आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज तक पद यात्रा के दौरान भक्तों को दर्शन देते थे।
आश्रम ने कहा कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।