चलती कार में लगी आग, गाड़ी जलकर हुई खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स,24*7in बिलासपुर

बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बीती रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। चंद मिनटों में ही कार आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी का नंबर CG 10 BH 2945 है। कार का चालक हाल ही में वाहन की सर्विसिंग करवाकर घर लौट रहा था। जब वह चकरभाठा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में कार में आग भड़क गई।


कार में सवार चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *