पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ग्राम गुडगुड में शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार धनवार को उसके घर से 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने ग्राम गुडगुड में दबिश दी और आरोपी को उसके घर पर पकड़ा। पूछताछ में उसने शराब बेचने के लिए रखने की बात कबूल की। घर के आंगन में छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।


आरोपी विजय कुमार धनवार (29 साल) के कृत्य को धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध मानते हुए पूंजीपथरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *