रायपुर – महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। झा ने गत नवम्बर माह में मुम्बई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की , उनका का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भी चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल ने झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिये उन्हें शुभकामनायें दी। उन्होंने झा को प्रोत्साहन स्वरूप दस हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216672
Total views : 8258592