वैज्ञानिक सोंच जागृत करने विज्ञान माडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में बच्चों में वैज्ञानिक सोंच जागृत करने के उद्देश्य से विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा आठवीं के छात्र भव्य धीवर प्रथम,कक्षा छठवीं से अनामिका साहू द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की कुमारी त्रिवेणी धीवर तृतीय स्थान पर रहीं।सभी प्रतिभागियों को शालेय प्रबंधन की ओर से पेन तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह व पेन भेंटकर कर पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया विज्ञान माडल प्रदर्शनी को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा।

बच्चों ने स्वच्छता,जल तथा पर्यावरण संरक्षण इत्यादि विषयों पर कबाड़ से जुगाड से माडल बनाए जो बड़ा ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल,अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर प्रसाद साहू,शिक्षिका श्रीमती संगीता पाटले,नवीन प्राथमिक शाला चरौदा से सुशील कुमार आवडे, जीतेंद्र यदु, शिक्षिका पायल शुक्ला,प्रभा साहू, सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति व सहभागिता रही। माडल प्रदर्शनी के आयोजन संयोजन में विशेष योगदान शिक्षक सूर्यकांत चन्द्राकार व दीनदयाल धीवर का रहा।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *