रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य युवा महोत्सव का 12 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आगाज छत्तीसगढ़ की कलाकार आरू साहू एवं टीम द्वारा ‘‘मैं अयोध्या हूॅ‘‘ की प्रस्तुति से होगा। इस महोत्सव में राज्य के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विविध विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन सुपर 30 श्री आंनद सर, आरूग बैण्ड और दायरा बैण्ड की प्रस्तुति होगी। इसी तरह युवा महोत्सव के अंतिम दिन 14 जनवरी को अनुराग शर्मा के साथ-साथ युवा कवि सम्मेलन को डॉ. कुमार विश्वास एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8224010
Total views : 8268038