अरुण धर दीवान बने रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़! रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के लिए आज का दिन खास है। अरुण धर दीवान ने रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने भी दीवान जी को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “अरुण जी का पार्टी में दीर्घकालिक योगदान रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा रायगढ़ जिले में नई ऊंचाइयां छुएगी।” वहीं, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी दीवान जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी की सफलता की कामना की।

अरुण धर दीवान को पार्टी के सशक्त और लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रसार होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment