आरंग: मिनीमाता स्मृति भवन अकोली रोड आरंग में एकता सतनामी महिला समिति के द्वारा राष्ट्रमाता, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। राष्ट्रमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रमाता को श्रध्दापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समिति के सदस्यों ने सावित्री बाई फुले के जीवन के संघर्षों व उनके द्वारा समाज सुधार के लिए किये गये कार्यों को याद किया।
समिति की संरक्षक संगीता पाटले ने कहा की राष्ट्रमाता ने महिलाओं के लिए शिक्षा को मुक्ति और सशक्तिकरण का मार्ग बताया है, उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए दिखाए गए मार्ग का अनुसरण सभी को करना चाहिए। इसी क्रम में व्याख्याता पद्मनी कुर्रे ने कहा सामाजिक सुधारों की माताजी की सोच शिक्षा और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी हुई है। आज लड़कियों के प्रति समाज की सोच बदल गई है और लोग आज बालिका शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डम्बेश्वरी कोसले, उपाध्यक्ष गोमती राजेत्री, भारती टोण्डरे , गोदावरी कोशले, निधि पाटले, सुनीता सोनवानी, कशिश कोशले, गर्व कुर्रे आदि की उपस्थिति रही।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202613
Total views : 8241109