Gold-Silver की कीमतों में उछाल बरकरार, जानें आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 26 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 87 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है.

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76285 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 87900 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 75874 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह महंगा होकर 76285 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है. बता दें कि बुधवार को क्रिसमस के अवकाश की वजह से सोना और चांदी के नए रेट जारी नहीं किए गए थे.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75980 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 69877 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57214 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44627 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?

शुद्धता मंगलवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 75874 76285 411 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 75570 75980 410 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 69501 69877 376 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 56906 57214 308 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 44386 44627 241 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999 87511 87900 389
रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

 Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *