स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभाग के योजनाओं की समीक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभाग के योजनाओं की समीक्षा

मंत्रालय नवा रायपुर में विभागीय सचिव एवं संचालकों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर 24 दिसंबर 2024: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने नव पदस्थ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की उपस्थिति में विभागीय प्रमुखों एवं सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी साथ ही आने वाले समय के लिए भी अधिकारियों को रणनीति बनाकर जनहित में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गयी।

समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है और इसमें लगातार सुधार की गुंजाइश है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला , एमडी एनएचएम विजय दयाराम के एवं संचालक सीजीएमएससी मती पद्मिनी भोई समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *