दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आया है। दरअसल यह योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई है, तो सनी लियोन नाम की महिला के खाते में इस साल मार्च से ही योजना की राशि हर महीने भेजी जा रही है। इस योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से यह प्रकरण पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर हमने चेक किया और पाया कि इस योजना की लाभार्थी महिला का नाम सनी लियोन है, जबकि उसके पति का नाम जॉनी सिन्स के तौर पर दर्ज है। महिला का योजना के लिए पंजीयन क्रमांक MVY006535575 से दर्ज है। यह पंजीनय क्रमांक सब्मिट करने पर पूरी तस्वीर साफ हो जा रही है। डिटेल चेक करने पर महिला लाभार्थी सनी लियोन का पता बस्तर के तालूर में बताया गया है। महिला के xxxxx76531 नंबर के खाते में हर महीने 1 हजार रुपए भेजे गए हैं।
क्या बोली बीजेपी और कांग्रेस
इस बारे में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने किसी तरह की अनियमितता से इनकार किया है। चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ में यह परंपरागत महिला और पुरुष के नाम नहीं हैं, लेकिन यहां धर्मांतरण के कारण किसी महिला का नाम यह हो सकता है।
चंद्राकर ने कहा कि इसे किसी अनियमितता की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में हमने पहले भी कहा था कि योजना को लेकर काफी भ्रष्टाचार चल रहा है और योजना का पैसा भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162740
Total views : 8187277