ताजा खबर
राजपूत समाज का सीएम-गृह मंत्री को ज्ञापन: ठाकुर राम सिंह की तत्काल रिहाई की मांग, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी प्रकाश इंडस्ट्रीज भास्करपारा कोल माइंस द्वारा 65 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रेलर में तय सीमा से अधिक माल परिवहन करने पर वाहन स्वामी एवं चालक गिरफ्तार 8000 बच्चों को अपराधमुक्त जीवन की सीख: सरगांव पुलिस की ‘पहल’ कार्यशाला से जागरूकता अभियान बिल्हा में विकास की नई लहर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 65.55 लाख से अधिक के योजनाओं का किया भूमिपूजन बालोद में मनाई गई मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती — युवाओं के लिए प्रेरणा बने उनके विचार

घरघोड़ा: पुलिस की उदासीनता से अपराधियों के बुलंद हौसले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने नागरिकों की नींद उड़ा दी है, लेकिन पुलिस की उदासीनता अपराधियों के हौसलों को और बुलंद कर रही है। स्थिति यह है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस नतीजे तक नहीं पहुँच पाई है।

शहर के विभिन्न इलाकों में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो गया है। चोरी की घटनाओं के बाद जब पीड़ित लोग पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर थाने जाते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। पुलिस का यह रवैया उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

अवैध रेत खनन और जुए में पुलिस का सहयोगात्मक रवैया !!

शहरवासियों का आरोप है कि पुलिस की मुस्तैदी केवल अवैध रेत खनन और मेलों में संचालित हो रहे खुदखुड़िया जुए के संचालन तक ही सीमित नजर आती है। इन गैरकानूनी गतिविधियों में जिस तत्परता और सहयोगात्मक रवैये के साथ पुलिस सक्रिय रहती है, वही मुस्तैदी अपराध रोकने और चोरों को पकड़ने के लिए दिखाई नहीं देती। लोगों का मानना है कि पुलिस की यह स्वेच्छाचारिता अपराधियों को बेखौफ कर रही है।

जनता में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से शहर के नागरिकों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है। आमजन का कहना है कि पुलिस प्रशासन को अब अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में शहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए और कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment