निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में विभागवार होने वाली गतिविधियों के अनुसार लोरमी विकासखण्ड के ग्राम साल्हेघोरी में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का सम्मान एवं श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में 23 श्रमिकों का पंजीयन कर श्रमिक पंजीयन कार्ड का तत्काल वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 04 श्रमिकों को नवीनीकृत श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों के साथ-साथ बुजुर्ग श्रमिकों का भी सम्मान किया गया और श्रम विभाग में संचालित योजनाओं, श्रमेव जयते एप के माध्यम से पंजीयन, नवीनीकरण तथा योजना के लिए आवेदन करने के संबंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8237859
Total views : 8285659