- कार्यवाही का विवरण:
थाना सरकंडा पुलिस ने अवैध सट्टा के कारोबार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र में चोरी-छिपे सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली कि नूतन चौक सरकंडा के पास सांई मंदिर के पीछे कुछ लोग सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रेड करके दो व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया। - गिरफ्तार आरोपी:
- विक्की बसोड़ (पिता: स्व. मुन्ना बसोड़), उम्र 28 वर्ष, निवासी: अटल आवास, डीएलएस कॉलेज के पास, ब्लॉक नं. 01, अशोक नगर सरकंडा, थाना सरकंडा।
- विकास बशोड (पिता: स्व. मुन्ना बशोड), उम्र 25 वर्ष, निवासी: अशोक नगर, अटल आवास सरकंडा।
- जप्ती:
आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन और नगदी रकम 19,721 रुपये जप्त की गई। - कार्यवाही:
दोनों आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अधिकारियों के निर्देश:
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, सी.एस.पी. कोतवाली अक्षय संबद्रा (भा.पु.से.) और सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167233
Total views : 8194282